Azam Khan: आजम खां को कोर्ट से राहत, यतीमखाने से जुड़े 12 मुकदमों को किया गया क्लब, एक साथ होगी सुनवाई

0
164
आज़म खान हुए अदालत में हाज़िर
आज़म खान हुए अदालत आते हुए फ़ाइल फ़ोटो

रामपुर( रिज़वान ख़ान): सपा नेता और पूर्व मंत्री आज़म खान(Azam Khan) के खिलाफ यतीमखाने से जुड़े 12 मुकदमों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक साथ क्लब कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले से आज़म खान को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब ये मुकदमे अलग-अलग नहीं, बल्कि एक साथ चलाए जाएंगे।

यह फैसला आज़म खान के अधिवक्ता ज़ुबैर अहमद द्वारा दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के बाद लिया गया है। इस फैसले से आज़म खान को कोर्ट की प्रक्रिया में भी समय और संसाधन की बचत होगी।