Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
Highlights
- संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
- अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
- आरोपियों के पास से एक दर्जन बाइक बरामद
- आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की नखासा थाना पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब मुखबिर ने बताया कि एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह लगातार जनपद व बास पास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
इसी सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके नाम शानू व समर हैं।
पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके पास से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिल, देसी तमंचे व चाकू आदि सामान बरामद हुआ है।
इस पूरी घटना का अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल ने खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह और किन किन जनपदों में सक्रिय था।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

- सहसवान में आजाद समाज पार्टी ने की प्रेसवार्ता, जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा


