यूपी के जनपद सम्भल के माऊ भूड़ ग्राम प्रधान पर एक दर्जन से ज़्यादा गाँव के ग़रीब लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपये लिए जाने के आरोप लगाए हैं।
गाँव के इन लोगों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत अधिकारियो से भी की लेकिन कोई नतीजा नही निकला। इन सभी का आरोप है कि प्रधान ने शौचालय और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर पैसा लिया है।
जनपद सम्भल के माउ भूड़ के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने शौचालय अपनी धनराशि से बनवाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान ने डेढ़ साल पहले आवास दिलाने के नाम पर दस हजार रुपये लिए थे। लेकिन अभी तक न तो उन्हें आवास मिला और न ही प्रधान ने पैसा वापस किया।
ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अधिकारी संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। अब देखना यह है कि किस तरह से माउ भूड़ जैसे ओर भी जनपद सम्भल में गांव है जहाँ इस तरह की तस्वीरों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आज भी प्रधान वे सचिव की दबंगई जारी है।
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल


