आज़म खान के विरूद्ध 11 मामलों पर आरोप पत्र दाख़िल

Date:

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भले ही उनके ऊपर लगाए गए मुकदमों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में एक साइकिल रैली निकाली और जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान पर दर्ज हुए मुकदमों को बदले की भावना से करार दिया। लेकिन उनके रामपुर दौरे के दौरान ही थाना गंज, पुलिस ने आजम खान पर दर्ज 11 मुकदमों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

यह रामपुर मैं समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान बनवाई गई आसरा कालौनी डूंगरपुर की जमीन को कब्जाने के सम्बंध में 11 अभियोगों दर्ज किए गए थे। जिनमें मोहम्मद आज़म खान द्वारा षडयंत्र रच डकैती, छेड़छाड़, धमकाना मारपीट,गाली गलोच, तोड़फोड़, बलवा आदि कराए जाने के आरोप थे। इन्हीं के सम्बंध में आज आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

आसरा कालौनी डूंगरपुर की जमीन पर निवास करने वाले व्यक्तियों को निर्ममता पूर्वक उनके घरों से उजाडने तथा उन घरों में आवासित लोगों के साथ बलवा ,डकैती, लूट, छेडछाड, मारपीट, धमकाना, गाली गलौच आदि करने के सम्बंध में थाना गंज, रामपुर पर पंजीकृत निम्न 11 अभियोगों में साक्ष्य एवं सत्यता के आधार पर न्यायालय में आज दिनांक 12 मार्च को आजम खान के विरुद्ध आरोप पत्र  दाखिल किये गये। 
आरोप पत्र लगाये गये अभियोगों का विवरण इस प्रकार है:-

  • 01-मु0अ0सं0-507/19 धारा 447,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 02-मु0अ0सं0-508/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 03-मु0अ0सं0-509/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 04-मु0अ0सं0-512/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 05-मु0अ0सं0-513/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 06मु0अ0सं0-533/19 धारा 447,427,323,354,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 07-मु0अ0सं0-538/19 धारा 447,452,323,504,506,395,120बी भादवि।
  • 08-मु0अ0सं0-536/19 धारा 447,427,452,504,506,395,120बी भादवि।
  • 09-मु0अ0सं0-576/19 धारा 147,447,427,452,504,323,307,354,395,120बी भादवि।
  • 10-मु0अ0सं0-629/19 धारा 447,452,323,504,354,506,395,120बी भादवि।
  • 11-मु0अ0सं0-556/19 धारा 452,447,307,504,506,392,120बी भादवि। 

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”थाना गंज आसरा कॉलोनी डूंगरपुर की जमीन कबजाने के संबंध में पंजीकृत 11 मुकद्दमों में मोहम्मद आजम खान द्वारा षड्यंत्र रच डकैती, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाना, मारपीट गाली-गलौज बलवा कराना। अभियोगों के संबंध में साक्ष्य और सत्यता के आधार पर मोहम्मद आजम खान के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...