रामपुर में कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेमपुर गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। सड़कों पर पानी भर जाने से खेमपुर-पसियापुरा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

रामपुर: जनपद रामपुर में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर से लेकर गाँवों तक आम जन-जीवन प्रभावित कर दिया है। शहर के ही मुख्य मार्गों पर जलभराव हो गया है तो वहीं गलियों में लोगों जलभराव से परेशान हैं। ग्रामीण इलाक़ों में खेतों में पानी भरने के साथ कई जर्जर मकान की दीवारें और छत ढह जाने की खबर है।
लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद की बिजली व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं।
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ बचाव कार्य और राहत की व्यवस्था की जा रही है।
वहीं रामनगर बैराज से दो दिन में 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने से कोसी नदी भी उफान पर है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते लालपुर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले परिवारों को मनादी कर अलर्ट किया है।
कोसी नदी के आसपास के अन्य गांवों के लोग भी बाढ़ की स्थिति को लेकर चिंतित हैं, और प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

