यूपी राजस्व विभाग का मानना है यूनिफॉर्म पहनने और विभाग का प्रतीक चिन्ह लगाने से बाहर उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी और उनके साथ होने वाली घटनाओं में भी कमी आएगी।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए एक ड्रेस कोड बनाया है। इसके बाद कर्मचारियों को अब इसी ड्रेस कोड में आना होगा। इस ड्रेस कोड के तहत कर्मचारियों को सफेद रंग की शर्ट और ब्लेजर पहनकर ड्यूटी करनी होगी। यही नहीं शर्ट और ब्लेजर पर परिषद का प्रतीक चिन्ह भी लगाना पड़ेगा। इसको लेकर परिषद की तरफ से लेखपाल, अमीन, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एबीपी की खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्रेस कोड में रहने के आदेश जारी किए हैं। ये सभी कर्मचारी अब से सफेद शर्ट, फॉर्मल ब्लेजर आदि में बाई जेब पर प्रतीक चिन्ह के साथ दिखाई देंगे।
विभाग का मानना है यूनिफॉर्म पहनने और विभाग का प्रतीक चिन्ह लगाने से बाहर उनकी पहचान आसानी से हो सकेगी और उनके साथ होने वाली घटनाओं में भी कमी आएगी।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

