रामपुर: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचने पर किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राकेश टिकैत रामपुर जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां पर पहले से ही काफी तादाद में किसान मौजूद थे। उन्होंने अपने नेता की मौजूदगी को देखते हुए जोश खरोश से जमकर नारेबाजी की और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। राकेश टिकैत ने कहा जिस तरह से पश्चिम बंगाल में खेला हुआ है, उत्तर प्रदेश में भी खेला होगा। राकेश टिकैत ने कहा हमने सरकार को 2 महीने का समय दिया है। सरकार बात मानती है तो ठीक है नहीं तो देश में जंग होगी, युद्ध होगा।
मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा डीजल बहुत महंगा पड़ रहा है यहां पर और सरकार सुन नहीं रही है। किसान की खेती की लागत नहीं बढ़ रही है हम लोगों से जाकर मिल रहे हैं और लोगों के हाल-चाल जान रहे हैं।
राकेश टिकैत ने कहा किसान तो वापसी आएगा नहीं, किसान वहीं रहेगा और सरकार को बातचीत करनी चाहिए। हमने 5 सितंबर की एक बड़ी पंचायत बुलाई है, आगे का निर्णय हम उसमें लेंगे। 2 महीने का हमने सरकार को वक्त दिया है अपना फैसला सरकार भी कर ले और किसान भी कर ले। राकेश टिकैत ने कहा है ऐसा लग रहा है देश में जंग होगी युद्ध होगा।
2022 के चुनाव को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी क्या तैयारी हो हम एक ही बार बताएंगे। ट्रैक्टर अभियान पर राकेश टिकैत ने कहा हमने यह कहा कि ट्रैक्टर पर रंग रोगन करा लो बढ़िया सा, बंपर लगवा लो क्योंकि दिल्ली आना जाना तो लगा रहेगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में खेला हुआ है और अब उत्तर प्रदेश में भी खेला होगा। अगर खेला करवाना चाहेंगे तो खेला होगा। इनके पास 2 महीने का टाइम है। 5 सितंबर कि हमारी पंचायत है। उससे पहले पहले बातचीत करके हमारा समाधान कर दें नहीं तो इनका खेला जरूर होगा।
राकेश टिकैत ने कहा 200 लोग 22 तारीख को पार्लियामेंट जायेंगे डीटीसी की बस से जाएंगे और टिकट लेकर जाएंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

