केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के पूर्व विशेष निदेशक और गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया। राकेश अस्थाना ने आज दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर जाकर पदभार ग्रहण किया।
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, फिलहाल सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत राकेश अस्थाना तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। अस्थाना की नियुक्ति 31 जुलाई को उनके सेवानिवृत्त होने से कुछ दिन पहले ही हुई है। उनका कार्यकाल एक साल का होगा।
पदभार ग्रहण करने के बाद दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि दिल्ली में लॉ एण्ड ऑर्डर को बनाए रखना हमारी प्रमुखता रहेगी और बुनियादी पुलिसिंग पर जोर दिया जाएगा और दिल्ली पुलिस एक टीम की तरह काम करेगी।
984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में विशेष निदेशक रह चुके हैं। सीबीआई में अपने कार्यकाल के दौरान,उनका सीबीआई के तत्कालीन निदेशक आलोक वर्मा के साथ विवाद हो गया था जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

