नई दिल्ली: सांसद कुँवर दानिश अली ( Kunwar Danish Ali ) संसद में क्षेत्र और देश की आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और देश एवं क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए हमेशा हर संभव प्रयासरत रहते हैं। उनकी इसी तत्परता एवं सक्रियता को देखते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने उन्हें जामिया मिल्लिया इस्लामिया कोर्ट का सदस्य नामित किया है।
विदित है की सांसद कुँवर दानिश अली जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने अपनी राजनीति वही से शुरू की है और आज इस मुकाम पे पहुंचे हैं। वो हमेशा शिक्षा के प्रति संवेदनशील रहे हैं और हमेशा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए संसद में आवाज उठाते रहे हैं।

दानिश अली( Danish Ali) के साथ ही लोक सभा अध्यक्ष ने सैय्यद इम्तियाज़ जलील ( Imtiaz Jaleel ) को भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया कोर्ट का सदस्य नामित किया है।
उधर इम्तियाज़ जलील एक भारतीय राजनीतिज्ञ और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्य हैं। उन्हें 2014 के विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र के औरंगाबाद केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। 2019 के आम चुनावों में, जलील को औरंगाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गए। इम्तियाज़ जलील ने पत्रकारिता भी की है।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

