Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेब डेस्क
तालिबान ने अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात की राजधानी पर कब्जा करके “शेरे हेरात” के नाम से मशहूर कमांडर मुहम्मद इस्माइल खान को हिरासत में ले लिया कब्जा कर लिया, जबकि तीन और प्रांतीय राजधानियों पर भी क़ब्ज़ा हासिल कर लिया।
विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक़, हेरात प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने कहा कि तालिबान ने प्रांतीय राजधानी हेरात पर क़ब्ज़े के साथ साथ मिलिशिया कमांडर मुहम्मद इस्माइल खान को भी हिरासत में ले लिया है।
रॉयटर्स के मुताबिक़, प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम हबीब हाशमी ने कहा कि इस्माइल खान हाल की झड़पों में तालिबान (Taliban) विरोधी लड़ाकों का नेतृत्व कर रहा था, लेकिन प्रांतीय गवर्नर और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक समझौते के तहत तालिबान को सौंप दिया गया था।
गुलाम हबीब हाशमी ने कहा कि तालिबान ने उन्हें यक़ीन दिलाया है कि वे हथियार डालने वाले वाले सरकारी अधिकारियों के लिए खतरा नहीं होने और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे।
मुहम्मद इस्माइल खान (Mohammad Ismail Khan) की गिनती, अफगानिस्तान के सबसे मशहूर सरदारों में से एक हैं जो हेरात के शेर के रूप में जाने जाते हैं। वह 1980 के दशक में सोवियत क़ब्ज़े के खिलाफ लड़े और उत्तरी गठबंधन के एक प्रमुख सदस्य थे, जो 2001 में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद सत्ता में आए थे।
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने भी इस्माइल खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे
- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी
- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील
