Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
तालिबान के प्रवक्ता ने कहा है कि अफगानिस्तान में सभी विदेशियों की सुरक्षा की गारंटी दी जाती है और महिलाओं को शरिया कानून के तहत सभी अधिकार दिए जाएंगे।
काबुल में तालिबान(Taliban) के प्रवक्ता जबीहुल्ला ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम कोई संघर्ष या युद्ध नहीं दोहराना चाहते हैं, इसलिए इस्लामिक अमीरात की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, सारी दुश्मनइया खत्म हो गई हैं, हम शांतिपूर्ण रहना चाहते हैं।”
उन्होंने कहा, ‘हम आंतरिक या बाहरी दुश्मन नहीं चाहते, इसमें कोई शक नहीं कि हम ऐतिहासिक मौके पर खड़े हैं।
तालिबान की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें-
- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं, सबके लिए आम माफी का एलान
- शरिया के अनुसार महिलाओं के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा
- निजी मीडिया फ्री होगा लेकिन राष्ट्रीय हितों के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए
- किसी भी देश के खिलाफ अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
- अफगानिस्तान नशा मुक्त देश होगा
उन्होंने कहा, “हमारे देश के लोग इंतजार कर रहे हैं। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि मशवरे के बाद जल्द ही एक मजबूत इस्लामी सरकार की स्थापना की जाएगी।”
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
