सऊदी सरकार का मस्जिद अल-हराम को नमाज़ियों के लिए मुकम्मल खोलने का फैसला

0
287
सऊदी सरकार का मस्जिद अल-हराम को नमाज़ियों के लिए मुकम्मल खोलने का फैसला
सऊदी सरकार का मस्जिद अल-हराम को नमाज़ियों के लिए मुकम्मल खोलने का फैसला Photo-Social Media

पूरी तरह से वेक्सीनेटेड लोग इबादत के लिए हरमेन-शरीफेन में दाखिल हो सकेंगे। हरमेन- शरीफेन में मास्क और उमराह ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल अब ज़रूरी कर दिया गया है।

सऊदी सरकार ने मस्जिद अल-हराम को पूरी तरह से नमाज़ियों के लिए खोलने का फैसला किया है। गल्फ न्यूज के मुताबिक, सऊदी सरकार ने मस्जिद अल-हराम को पूरी तरह वेक्सीनेटेड लोगों के लिए खोलने का फैसला किया है।

नए नियम 17 अक्टूबर से लागू होंगे। सऊदी अधिकारियों के फैसले के मुताबिक़, पूरी तरह से टीका लगाए गए लोग हरमेन-शरीफेन में दाखिल हो सकते हैं। हरमेन-शरीफेन में मास्क और उमराह ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल ज़रूरी कर दिया गया है।