सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, सामने आया पहला रिएक्शन

Date:

मुंबई, 16 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के हुए हमले के बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर मीडिया से भी अटकलों से दूर रहने का अनुरोध किया है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “यह हमारे परिवार के लिए एक अविश्वसनीय रूप से चुनौतीपूर्ण दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मान पूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी लगातार कवरेज और अटकलबाजी से दूर रहें। “उन्होंने लिखा, “हम आपकी चिंता और सपोर्ट की सराहना करते हैं, लेकिन यह निरंतर निगरानी और अटेंशन न केवल हमें मानसिक रूप से थका देती है, बल्कि यह हमारी सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा जोखिम पैदा करता है। मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें परिवार के रूप में संभलने और इस समय को स्वीकार करने के लिए थोड़ा स्पेस दें। मैं इस संवेदनशील समय में आपकी समझ और सहयोग के लिए अग्रिम धन्यवाद देती हूं।”

उल्लेखनीय है कि अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। हमले में एक्टर घायल हो गए। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...