Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
यूपी के संभल जिले के नखासा थाना पुलिस ने एसपी चक्रेश मिश्रा के निर्देश पर विधानसभा चुनाव को लेकर नकली शराब पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने मौके से 520 लीटर नकली शराब बरामद कर मौके से शराब बनाने के उपकरण और यूरिया भी बरामद किया है।
दरअसल सम्भल(Sambhal) के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा(Chakresh Misra) के द्वारा गुरुवार को क्राइम मीटिंग के दौरान अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों और नकली शराब बनाने वाले माफियाओं पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
एसपी के निर्देश मिलते ही जिले के सभी थाना प्रभारी सक्रिय हुए तो बीते दिन जिले के धनारी और हयातनगर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर कार्यवाही करते हुए तमंचे बरामद किए थे।
आज नखासा थाना प्रभारी ओंकार सिंह को इलाके में नकली शराब बनने की जानकारी मिली तो थाना प्रभारी ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ ततारपुर संदल गांव में पहुंच गए।
पुलिस ने गांव में पहुंचकर छानबीन शुरू की। गांव में एक छप्पर में दो युवक नकली शराब बनाते हुए मिले। मौके से भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो मौके से पुलिस को 520 लीटर नकली शराब भी मिली। इसी के साथ पुलिस ने मौके से नकली शराब बनाने के उपकरण और यूरिया भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री और नकली शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते 520 लीटर नकली शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे नकली शराब बनाने के उपकरण और यूरिया बरामद हुआ है। इसी के साथ मौके पर एक हजार लीटर लहन पुलिस ने नष्ट किया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

