Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गर्दन काट कर रखने वाले बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के उप नेता विपक्ष नवाब इकबाल महमूद ने सीएम के बयान को पूरी तरह से गलत बताया है।
इकबाल महमूद ने योगी के बयां पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान पूरी तरह से गलत है। कोई भी पार्टी किसी समुदाय के विरुद्ध कोई बयान नहीं दे सकती है।
किसी व्यक्ति विशेष के बारे में तो कहा जा सकता है लेकिन किसी जाति या बिरादरी के बारे में कोई ऐसी राय नहीं रखता।
क्या कहा था योगी ने ?
गौरतलब है कि सीएम योगी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि हिंदू विरोधी तत्व पहले भी मुझ पर भरोसा नहीं करते थे और आगे भी नहीं करेंगे। अगर मैं अपनी गर्दन काटकर ऐसे लोगों के सामने प्लेट में रख दूं तो भी इन्हें मुझ पर यकीन नहीं होगा।
UP Election: “मैं भड़काऊ भाषण नहीं देता, मैं ज़िंदा हूँ और ज़िंदा होने का सबूत देता हूँ”- ओवैसी
जनता वोट के जरिए जवाब देगी
योगी के इस बयान पर सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि उन्होंने तो उल्टे हमारी ही गर्दन काटी है। लेकिन अब वक्त आ गया है जनता वोट के जरिए घृणा और भेदभाव की राजनीति करने वालों को जवाब देगी।
वहीं इकबाल महमूद ने कहा कि हम हिंदू विरुद्ध क्यों होंगे हमारी पार्टी का नेता जो कि पार्टी का अध्यक्ष हैं, वो हिंदू हैं। वह लोग इस बात को इसलिए कह रहे हैं जिससे कि वह लोग हिंदू लोगों को खुश कर सकें।
इकबाल महमूद ने सीएम के 80 और 20 वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह आप देखेंगे कि जब हमारी तरफ 60 होंगे और उनकी तरफ 40 होंगे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

