समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान(Azam Khan) पर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी सुनवाई अदालत में हो रही है। क्योंकि वह रामपुर से सांसद हैं और उनके बेटे और पत्नी जो सह आरोपी हैं वह भी विधायक और पूर्व विधायक हैं इसलिए इनके मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार गठित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में की जा रही थी।
लेकिन पिछले दिनों आजम खान के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में एक रिट दायर करके यह दलील दी थी कि जो मामले मजिस्ट्रेट स्तर पर सुनवाई योग्य हैं उनको भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश अनुसार बनाए गए विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट जो कि सेशन स्तर का है, सुनवाई कर रहा है। ऐसे में उनको एक स्तर पर अपील के अधिकार से वंचित रहना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट के इस रिट को मंजूर करने के बाद से आजम खान पर चल रहे मुकदमों की सुनवाई रुक गई थी।
रामपुर: कम नहीं हो रहीं आज़म खान की मुश्किलें, अब ईडी ने कसा शिकंजा
लेकिन अब मजिस्ट्रेट स्तर पर भी रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट का गठन करने के बाद आजम खान को लेकर मुकदमों की सुनवाई दोबारा शुरू हो गई है।
अदालत पहुंचे भाजपा नेता और मुकदमों के वादी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने बताया कि गवाहों को पेश होने के लिए 15 जनवरी की तारीख नियत की गई है जिसमें दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के मामले की सुनवाई होना है।
बीजेपी नेता आकाश सक्सेना(Akash Saxena) उर्फ हनी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यह नई कोर्ट बनाई गई थी। अभी उसी में आज ही पहली सुनवाई थी और ये तीनों जो केस चल रहे हैं पासपोर्ट, पैन कार्ड और दो जन्म प्रमाण पत्र उन तीनों में 15 तारीख डाली गई है और 15 तारीख को बाकी जितने गवाह हैं संभवत 15 से गवाहियां दोबारा शुरू होंगे, नहीं जहां से रुका था वहां से दोबारा स्टार्ट होगा। जो अब केस जहां था. जितनी गवाहियां हो चुकी थीं उसके आगे की जो गवाहियां है वह अब शुरू होंगी।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

