आज़म खान के बेटे अब्दुल्लाह आज़म को क़रीब 23 महीने के बाद जेल से रिहाई मिली है। अब्दुल्लाह के ख़िलाफ़ दर्ज सभी 43 मुक़दमों में उनकी ज़मानत मंज़ूर हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के सांसद और समाजवादी पार्टी के क़द्दावर नेता आज़म ख़ान(Azam Khan) के बेटे अब्दुल्लाह आज़म(Abdullah Azam) को क़रीब 23 महीने बाद जेल से रिहाई मिल गयी है। उनके खिलाफ दर्ज 43 केसों में उनकी ज़मानत मंज़ूर हो चुकी है और शनिवार को वह रिहा होकर अपने घर रामपुर आ गए हैं।
ग़ौरतलब है कि अब्दुल्लाह आज़म पर कुल 43 मुकदमें दर्ज हुए थे जिनमें सभी मामलों में अब उन्हें ज़मानत मिल गई है। तीन मामलों में रिहाई के परवाने भी सीतापुर जेल भेज दिए गए हैं।
बतादें कि इससे पहले अब्दुल्लाह आज़म की माँ तन्ज़ीन फ़ातिमा को पहले ही रिहाई मिल गई थी लेकिन अभी उनके पिता आज़म खान को ज़मानत नहीं मिली है और वह जेल में ही हैं। आज़म ख़ान के खिलाफ 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

