Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल में बीजेपी के टिकिट परिवर्तन को लेकर बीजेपी पार्टी के पद अधिकारियों सहित 500 कार्यकताओं ने स्तीफ़ा दे दिया।
बीजेपी(BJP) पार्टी से 8वीं वार चन्दौसी विधान सभा चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी के पद अधिकारियों और कार्यकर्ताओ में ज़बरदस्त रोष है। विधानसभा के 5 मंडल अध्यक्षों में से 4 मंडल अध्यक्ष और 17 बूथ अध्यक्षों सहित 500 कार्यकताओं ने बीजेपी पार्टी से स्तीफ़ा दे दिया है।
बीजेपी पार्टी से चार बार बिधायक और दो बार मंत्री रह चुकी गुलाबो देवी(Gulabo Devi) के खिलाफ पार्टी के पद अधिकारियों ने की जम कर बाज़ी की। इन लोगों का कहना था कि चन्दौसी विधासभा सभा में बीजेपी प्रतियाशी में परिवर्तन होना चाहिए और ऐसा नहीं हुआ तो सभी बीजेपी पार्टी के पद अधिकारी और कार्यकर्ता बीजेपी पार्टी का चुनाव नहीं लड़ाएंगे।
इन सभी स्तीफ़ा देने वाले लोगों ने गुलाबो देवी और उनके पति पर भू-माफिया,खनन माफिया और दलाली जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। बतादें कि गुलाबो देवी बीजेपी पार्टी से मौजूदा शिक्षा राज्य मंत्री हैं।
दरसल मामला चन्दौसी विधानसभा का है जहाँ बीजेपी पार्टी ने गुलाबो देवी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है।
ग़ौरतलब है कि गुलाबो देवी लगभग 33 सालो से बीजेपी पार्टी में हैं और उनको बीजेपी पार्टी ने इस बार 8वीं बार बीजेपी पार्टी से चन्दौसी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए उतारा है और गुलावो देवी अभी मौजूदा हाल में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री रही हैं।
इस बार भी जब बीजेपी पार्टी ने गुलाबो देवी को पार्टी से टिकिट दिया तो पार्टी के पद अधिकारियों और कार्यकताओं में भारी रोष उमड़ पड़ा। आज पार्टी के कार्यकताओं और पद अधिकारियों ने बहजोई ब्लॉक क्षेत्र में गुलाबो देवी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा,”जब बह MLA बन जाती है तो वह क्षेत्र का कोई विकास नहीं करतीं और उनके यहाँ भू माफिया ,दलाल ,राशन कोटा डीलर,खनन माफियाओं की सुनवाई होती है, मगर किसी ग़रीब की सुनवाई नहीं होती है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

