स्कूल टीचर ने अपनी नौवीं कक्षा के छात्र से कोर्ट में शादी कर ली

0
163
स्कूल टीचर ने अपनी नौवीं कक्षा के छात्र से कोर्ट में शादी कर ली
स्कूल टीचर ने अपनी नौवीं कक्षा के छात्र से कोर्ट में शादी कर ली Photo-Social Media

पाकिस्तान में खैरपुर के एक प्राइवेट स्कूल की 23 साल की टीचर अपने ही शागिर्द को दिल दे बैठी और उसने कराची की एक अदालत में अपने नौवीं कक्षा के 20 वर्षीय छात्र से शादी कर ली।

Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क

कराची की एक स्थानीय अदालत में शादी करने वाले इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शादी की पुष्टि की।

वीडियो में 23 साल की टीचर ने अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाते हुए कहा कि किसी ने उसका अपहरण नहीं किया है, उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

ऐ मुहब्बत तेरे अंजाम पे रोना आया !

गौरतलब है कि निजी स्कूल की टीचर 24 जनवरी को स्कूल से घर लौटते समय लापता हो गयी थी। गंबट के थाने में टीचर के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था जबकि 20 वर्षीय शाहजेब जो नौवीं कक्षा का छात्र है, वह भी स्कूल से 24 जनवरी से गायब था।