पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर लाइव चर्चा करना चाहते हैं।
Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
मंगलवार को प्रसारित रूसी टीवी चैनल आरटी(RT) के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह ख़्वाहिश व्यक्त की।
इमरान खान(Imran Khan) ने कहा, “मुझे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) के साथ टीवी पर चर्चा करने में खुशी होगी।”
इंटरव्यू आयोजित करने वाली महिला एंकर ने इमरान खान से कहा कि उनका चैनल इस चर्चा को आयोजित करना एक सम्मान की बात मानेगा।
पाकिस्तानी प्रधान मंत्री ने कहा कि बहस करना बहुत अच्छा होगा ताकि उपमहाद्वीप के एक अरब से अधिक लोग बातचीत के माध्यम से अपने विवादों को हल कर सकें।
इमरान खान से पूछा गया कि वह कैसे चाहेंगे कि उन्हें प्रधानमंत्री के तौर पर याद किया जाए?
उन्होंने कहा, “मैं गरीबों का पालन-पोषण करना चाहता हूं। अगर मैं ऐसा करने में कामयाब हो जाता हूं, तो मुझे अपने अल्लाह से मिलकर खुशी होगी।”
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

