रमज़ान के दौरान गुलमर्ग में फैशन शो के आयोजन से भड़के लोग, सीएम अब्दुल्ला ने मांगी रिपोर्ट

Date:

कश्मीर, 9 मार्च: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित एक फैशन शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस शो में मॉडल्स को बर्फीले माहौल में सेमी-न्यूड कपड़ों में वॉक करते दिखाया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लग रहा है। खासतौर पर रमजान के पवित्र महीने में इस तरह के आयोजन को लेकर लोग आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया।

विवाद बढ़ने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संवेदनशीलता की अनदेखी की गई है और इस पवित्र महीने में ऐसा आयोजन करना गलत है।

हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक ने भी इस फैशन शो पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “रमजान के दौरान गुलमर्ग में इस तरह का आयोजन निंदनीय है। कश्मीर अपनी सूफी-संत संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के लिए जाना जाता है, ऐसे में इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।”

सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता राजा मुजफ्फर भट ने भी इस आयोजन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पर्यटन विभाग और गुलमर्ग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

बता दें कि यह फैशन शो 7 मार्च को गुलमर्ग में आयोजित हुआ था और इसे एक प्रतिष्ठित डिजाइनर लेबल के तहत आयोजित स्की फेस्टिवल का हिस्सा बताया जा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...