Globaltoday.in | संभल | मुज़म्मिल दानिश
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी के युवक की मुरादाबाद कारागार में अचानक मौत होने से चंदौसी में मृतक युवक के परिजनों और इलाके के लोगो की भीड़ ने युवक के मौत के मामले की जांच को लेकर जमकर हंगामा किया है।
युवक के परिजन और भीड़ ने कई घंटे तक हंगामा करते हुए युवक का शव लेने से इंकार कर दिया।
हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस, फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुँच कर एसडीएम और सीओ ने मृतक के परिजनों को युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराए जाने और सरकार से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर बमुश्किल युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया है।
मृतक युवक छेड़छाड़ के आरोप में मुरादाबाद कारागार में बंद था।
बताया जा रहा है मृतक युवक होरीलाल बाल्मीकि 21 अप्रैल को निर्वस्त्र होकर दूसरे समुदाय के युवक के घर में घुस गया था। दूसरे समुदाय के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जिसके बाद पुलिस ने युवक का छेड़छाड़ के आरोप में चालान कर मुरादाबाद कारागार भेज दिया था।
लेकिन कल अचानक मुरादाबाद कारागार में युवक की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद युवक का शव आज सुबह 7:00 बजे जब चंदौसी लाया गया तो युवक की अचानक मौत की खबर से इलाके में तनाव फैल गया।
बड़ी संख्या में बाल्मीकि समाज के लोग मृतक युवक के घर पर इकट्ठा हो गए और दूसरे समुदाय के लोगों पर युवक की मौत की साजिश का आरोप लगाने लगे जिसकी वजह से इलाके में तनाव फैल गया।
मृतक युवक के परिजनों और भीड़ ने हंगामा करते हुए युवक के शव को लेने से इनकार कर दिया कई घंटे तक शव एंबुलेंस में ही रखा रहा।
हंगामे की सूचना पर चंदौसी के एसडीएम राजपाल सिंह बहजोई और चंदौसी क्षेत्र के सी ओ गोपाल सिंह और आलोक सिद्धू कई जिलों के थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
कई घंटे की मशक्कत और मृतक के परिजनों को युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराए जाने और सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन के बाद परिजनों ने युवक का शव अपनी सुपुर्दगी में लिया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल

