बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन ने बचाई बच्ची की जान, खंडहर में पड़ी थी मासूम

Date:

बरेली में एक नशेड़ी ने खंडहर में मासूम को फेंक दिया। रोने की आवाज सुनकर अभिनेत्री दिशा पाटनी की मेजर बहन ने वहां पहुंची और उसकी जान बचाई। बरेली जंक्शन पर मासूम की मां नशेड़ी को सौंपकर दूध लेने चली गई थी। 

बरेली(गुलरेज़ ख़ान): यूपी के बरेली में एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ छ: माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में पुरानी पुलिस लाइन के पास एक खंडहर में रोती हुई मिली। बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान थे और वह बहुत ही हालत डरी-सहमी थी। इस दर्दनाक मंजर को जिसने भी देखा उसके दिल और दिमाग को झंझोड़ कर रख दिया। ऐसे में उस बच्ची के लिए देवदूत बन कर सामने आईं अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी।

पुलिस लाइन के खंडहर से रोने की आवाज आ रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही अभिनेत्री दिशा पाटनी की मेजर (सेवानिवृत्त) बहन खुशबू पाटनी ने वहां जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। वहां, उन्हें एक बच्ची पड़ी मिली जो रो रही थी।  

खुशबू पाटनी ने बिना किसी हिचकिचाहट के बच्ची को गोद में उठाया, अपने घर ले गईं, उसका इलाज कराया और उसे दूध पिलाया। उन्होंने बच्ची का नाम ‘राधा’ रखा। बाद में बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया, ताकि उसकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

इस बीच बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में एक महिला ने अपनी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला बिहार की रहने वाली थी और बरेली से ट्रेन द्वारा बिहार लौट रही थी, जब एक युवक उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गया था।

पुलिस ने जांच के बाद उस महिला को थाने बुलाया और जब पुष्टि हो गई कि यही बच्ची उसकी है, तो बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। इस भावुक क्षण में खुद खुशबू पाटनी ने बच्ची को मां की गोद में सौंपा। बच्ची को देखकर मां की आंखों में आंसू आ गए, और उसने बार-बार खुशबू पाटनी का धन्यवाद किया।

खुशबू पाटनी के इस सराहनीय कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग उन्हें एक सच्ची हीरोइन बता रहे हैं, जिन्होंने बिना किसी प्रचार के एक मासूम की ज़िंदगी बचाई।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...