बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की इसी महीने शादी हुई है जिसमें परिवार और कुछ ख़ास लोग ही शामिल रहे थे।
रणबीर और आलिया की सभी शादी की रस्में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर वास्तु में हुईं थीं, जहां कपूर परिवार के अलावा इक्का-दुक्का करीबी दोस्त ही नजर आए थे।
इस शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, करण जौहर, अयान मुखर्जी, आकांक्षा रंजन और आदर जैन सहित कई लोग शामिल हुए थे।
आलिया और रणवीर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में छायी हुई हैं। इन तस्वीरों को फेन्स खूब शेयर भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर करिश्मा कपूर ने भी शेयर की है जिसने करिश्मा की शादी की अटकलें बढ़ा दीं हैं।
दरअसल करिश्मा कपूर ने कलीरे सेरेमनी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। यह करिश्मा कपूर ही थीं जिन पर आलिया भट्ट की कलीरा का एक टुकड़ा गिरा।
ऐसा कहा जाता है कि कलीरा जिस लड़की पर गिरता है अगली शादी उसी की होती है। शेयर की गई अगली तस्वीर में करिश्मा भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
करिश्मा कपूर ने तस्वीरों को कैप्शन के साथ साझा किया, ‘इंस्टाग्राम वर्सेज रिएलिटी। कलीरा मुझ पर गिरा!’ करिश्मा कपूर ने शादी में मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत साड़ी पहनी थी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

