लाउडस्पीकर पर अजान के समय लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की घोषणाओं के बीच कुछ लोग आज भी हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश कर रहे हैं।
यह लोग कुरान के साथ वेद और इस्लाम के साथ सनातन धर्म में समानताओं पर चर्चा और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं। महिलाएं भी एक दूसरे को गले मिलकर एकता का संदेश दे रहे हैं।
मौका था आपसी मेल जोल बढ़ाने में जुटी संस्था ‘वर्क’ द्वारा आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम का जिसे अल्लामा तारिक अब्दुल्ला की ओर आयोजित किया गया था। इस ईद मिलन के मौके पर सभी धर्मों के लोग पहुंचे। सभी ने अपने अपने मन की बात लोगों के बीच रखी और एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
जनपद रामपुर के रंगोली मंडप होटल में सोमवार को एक ईद मिलन का कार्यक्रम एक आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को वर्क चरेटेबल ट्रस्ट की ओर से कराया गया था जिसके फाउंडर तारिक़ अब्दुल्ला साहब हैं।
इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल हुए और आम जनता भी मौजूद रही। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी लोग मौजूद थे।
वहीं मौलाना तारिक अब्दुल्ला साहब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर साल हमारा यह ईद मिलन का कार्यक्रम होता है जिसमें सभी धर्मों के लोगों को बुलाया जाता है और इस कार्यक्रम के माध्यम से हम भाईचारे को और मजबूत करने का काम करते हैं और जो भी समाज में एक दूसरे धर्म के प्रति बुराइयां लोगों ने गलत नजरिए से फैला रखी है उनको भी हम दूर करने का काम करते हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

