3 फीट की दुल्हन, साढ़े 3 फीट का दूल्हा, एक दूजे के बंधन में बंधे, ढोल ताशे से चली बारात

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

दो फिट के शामली के अजीम भले ही शादी के लिए फरियाद कर रहे हों, लेकिन सम्भल के साढ़े तीन फिट के मौहम्मद रेहान इस मामले में खुशकिस्मत रहे हैं। रेहान आज बड़ी ही ख़ुशी के साथ दूल्हा बने और अपनी दुल्हन को लेने को जनपद रामपुर के शाहबाद को बारात लेकर रवाना हुए।

शामली के दो फिट के अजीम की ही तरह सम्भल के चमन सराय के रहने वाले मौहम्मद रेहान हैं जिनकी लंबाई साढ़े तीन फ़ीट है।

दुल्हन लेने निकले रेहान की बारात में बैंड-बाजा ,गाड़ी सब है, बाराती भी उनके साथ हैं। रेहान की बारात को देखने को जहां बच्चे भी उमड़े हैं वहीं रेहान ने आज के दिन को बहुत खुशी वाला बताया है। लोग सोशल मीडिया और फोन पर शादी की बधाई दे रहे हैं।
एक बात तो अब करीब करीब तय है जहां साड़े तीन फिट के रेहान की बारात देखने को लोग उमड़े हैं उससे ज्यादा लोग उस समय भी उमड़ने की उम्मीद है। जब वे तीन फिट की दुल्हन लेकर सम्भल लौटेंगे। वहीं रेहान की शादी संभल में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल रेहान अजीम के मुकाबले बाजी मारते नजर आ रहे हैं।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...