रामपुर: शिवी के दुकानदारों ने फ़ैसल लाला को बुलाकर अपना दर्द बताया

Date:

रामपुर, 4 मई 2025: यूपी के जनपद रामपुर में शिवी सिनेमा के सामने दुकानें टूटने से बेरोज़गार हुए सभी दुकानदारों ने आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं रामपुर के प्रभारी फ़ैसल खान लाला को मौके पर बुलाया। दुकानदारों ने फ़ैसल लाला को नगर पालिका की ख़ाली पड़ी कुछ ज़मीने दिखाई हैं जहाँ नगर पालिका दुकाने बनाकर दे सकती है।

फ़ैसल लाला ने नगर पालिका अध्यक्ष सना ख़ानम को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है। पालिका अध्यक्ष ने भी अवश्वस्त किया है कि जल्द बोर्ड मीटिंग बुलाकर लोगों को बसाने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

बतादें कि कल शनिवार सुबह रामपुर शहर में शौकत अली रोड पर शिवि सिनेमा और पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास नगर पालिका की 12 जेसीबी पहुंच गईं। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और कई अधिकारी भी पहुंचे। इन सभी जेसीबी द्वारा मौके पर मौजूद 27 दुकानों को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई के बाद इन सभी दुकानों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान दुकानदार भी यहां पहुंचे, लेकिन भरी पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से वे इस कार्यवाही कोई विरोध नहीं कर सके।

Hindguru 2025
https://thehindguru.com/

दरअसल राम-रहीम पुल के पास सरकारी जमीन पर बनीं 40 दुकानों को ध्वस्त करने के बाद पालिका के निशाने पर अब 27 और दुकानें आ गईं थीं। पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर बनी 13 दुकानों को रेड मार्किंग कर दी थी। साथ ही दुकानदारों को शाम तक दुकानें खाली करने का आदेश दिया था। इसी तरह शौकत अली रोड पर शिवि सिनेमा के सामने स्थित 14 दुकानों को भी रेड मार्किंग कर दी गई थी।

इन दुकानदारों को भी बृहस्पतिवार की शाम तक दुकानें खाली करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद दुकानदारों ने दुकानें खाली करनी शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को ज्यादातर दुकानें खाली हो चुकी थीं। शनिवार को दिन निकलते ही पालिका की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। टीमों ने यहां पहुंचकर 12 जेसीबी के जरिये दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...