Rampur: बाग़ के पीछे बने होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट, होटल संचालक और एक प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Date:

रामपुर: जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र में आम के बाग के पीछे बने एन होटल में सैक्स रैकेट चलता मिला। पुलिस की अचानक छापेमारी से होटल संचालक व मौजूद प्रेमी जोड़ों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से एक प्रेमी जोड़ा और होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

मामला पटवाई थाना क्षेत्र के रहटगंज गांव का है। गांव के बराबर से सड़क किनारे एक आम का बाग है। बाग के पीछे एक बिल्डिंग है जिसमें अवैध रूप से होटल संचालन होता है। बिल्डिंग आम के पीछे छिपी रहती है जिससे पुलिस और आम लोग होटल से अनजान थे।

लेकिन कुछ ग्रामीणों को होटल में चलने बाले सैक्स रैकेट की भनक लग गयी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को अवैध होटल में छापेमारी कर दी। छापेमारी में मौके से एक प्रेमी जोड़े तथा होटल संचालक  मोहित रस्तोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन प्रेमी जोड़े मौके से फरार होने में सफल रहे।

ग्रमीणों का कहना है कि लंबे समय से होटल में सैक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। रहटगंज के ग्रामीणों को बदनामी का डर सता रहा था। जिस कारण ग्रामीणों ने बाग के पीछे बनी बिल्डिंग में चल रहे सैक्स रैकेट की शिकायत पुलिस को दी थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...