आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन, दिल्ली के अध्यक्ष कलीमुल हफ़ीज़ ने गुस्ताख़ ए रसूल नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की यूएपीए के तहत गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर 9 जून, 2022, जुमेरात के रोज़ सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।
कलीमुल हफ़ीज़(Kaleemul Hafeez) का कहना है कि इस में दिल्ली के कोने कोने से आशिक़ ए रसूल शिरकत करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
ग़ौरतलब है कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा(Nupur Sharma) और भाजपा दिल्ली के मीडिया इंचार्ज रहे नवीन कुमार जिंदल ने सरकार ए दो आलम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स.अ.व) की शान में गुस्ताख़ी की थी जिसके ख़िलाफ़ दिल्ली मजलिस ने शाहीन बाग़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और मुक़द्दमा दर्ज करके गिरफ़्तारी की मांग की थी। लेकिन आजतक इस पर कोई अमल नहीं किया गया।
मजलिस का कहना है कि देश के 25 करोड़ मुसलमानों की जानिब से भी मांग की गयी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी।
अब जबकि सऊदी अरब, ईरान, क़तर समेत 25 देशों की जानिब से नाराज़गी का इज़हार किया गया तो सिर्फ़ भाजपा की तरफ़ से दोनों लीडरान के ख़िलाफ़ करवाई की गयी लेकिन सरकार अब भी ख़ामोश है और कोई एक्शन लेने को तैयार नहीं है।
इसलिए दिल्ली मजलिस अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। विरोध प्रदर्शन के बाद मजलिस के सदर कलीमुल हफ़ीज़ महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन भी देंगे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

