Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | संभल
आज जुम्मे की नमाज़ को लेकर प्रदेश भर में हाईअलर्ट के बीच संभल में करीब दर्जनभर मुस्लिम धर्म गुरुओं और उलेमाओं की ने मुसलामानों से अपील करते हुए कहा है कि जुम्मे की नमाज़ अदा करके शांति से अपने घर वापस लौटें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है।
जुमे की नमाज से पहले संभल में कई मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं ने मुस्लिमों से बड़ी अपील की है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपील करते हुए लोगो से बाजार बंद नहीं रखने और शांति के साथ जुम्मे की नमाज़ अदा करके वापस घरों के लिए लौटने की अपील की है। इस तरह से संभल में करीब एक दर्जन मुस्लिम धर्मगुरुओं की अपील वाले बयान सामने आए हैं।
दरअसल बीते शुक्रवार को कानपुर में हुई हिंसा को देखते हुए आज जुम्मे की नमाज को लेकर पूरे यूपी में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वहीं संभल जनपद में भी पुलिस प्रशासन ने किसी भी तरह की आशंका और किसी भी तरह के हालात का सामना करने के लिए पूरी तैयारी की है।
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग
लेकिन जुमे की नमाज से पहले संभल के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक जगदीश मिश्रा से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है और उसके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की भी मांग की है।
वहीं जुमे की नमाज से पहले संभल के एक दर्जन मुस्लिम धर्मगुरुओ ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करके मुस्लिमों से बड़ी अपील की है। जहां संभल में शहर इमाम आफताब हुसैन वारसी, ईदगाह के इमाम सुलेमान अशरफ, मुफ्ती आजम कारी अलाउद्दीन के अलावा अलग अलग मदरसों के मौलाना इकराम, मौलाना तंजीम अशरफ, मौलाना ममलुक उर रहमान बर्क और हाजी एहतेशाम सहित एक दर्जन मौलानाओं ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर जुम्मे की नमाज शांति से अदा करने की अपील की है।
जारी किए गए वीडियो के माध्यम से लोगो से अपील की गई कि जुम्मे की नमाज अदा करके सभी लोग शांति के साथ वापस अपने घर लौट जाए। इसके बाद कोई भी न ही किसी तरह का बाजार बंद रखे और न ही विरोध प्रदर्शन करें। सभी लोगो की मांग को ज्ञापन के माध्यम से रखकर ज्ञापन डीएम को दिया गया है।
इसी के साथ शहर इमाम आफताब हुसैन वारसी ने भी लोगो से अमन शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

