तेहरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही, भारतीय दूतावास की ओर से इमरजेंसी नंबर्स भी शेयर किए गए हैं।
ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा या आवाजाही से बचें और दूतावास के संपर्क में रहें।
एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक दूतावास के सोशल मीडिया पेजों को नियमित रूप से फॉलो करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें ताजा जानकारी मिल सके। साथ ही, जरूरत पड़ने पर दूतावास से तुरंत संपर्क करने के लिए आपातकालीन नंबर भी साझा किए गए हैं।
दूतावास ने कॉल के लिए आपातकालीन मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जो +98 9128109115, +98 9128109109 हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप के लिए +98 9010144557, +98 9015993320 और +91 8086871709 नंबर जारी किए गए हैं। अन्य क्षेत्रीय संपर्क बांदर अब्बास के लिए +98 9177699036 और ज़ाहेदान के लिए +98 9396356649 जारी किए गए हैं।
दूतावास ने सभी भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। इस एडवाइजरी के जरिए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए हैं।
इससे पहले इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए शनिवार को नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी। किसी भी आपात स्थिति में दूतावास के टेलीफोन नंबर +972-54-7520711 और +972-54-3278392, या ईमेल cons1.telaviv@mea.gov.in पर संपर्क करने की सलाह दी गई थी।
परामर्श में भारतीय नागरिकों से सावधानी बरतने, देश के भीतर सभी अनावश्यक यात्राओं से बचने तथा निर्दिष्ट सुरक्षा आश्रयों के निकट रहने का आग्रह किया गया है।
इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें ईरान के खिलाफ इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के सैन्य अभियान शुरू करने के बाद “विकसित स्थिति” के बारे में जानकारी दी।
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

- G7 Summit: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता; ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ का खुलना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी

- ईरान-अमेरिका ऐतिहासिक समझौता: सुरक्षा कारणों से बदला गया हस्ताक्षर समारोह का स्थान, अब स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक में होगा आयोजन

- ऐतिहासिक शांति समझौता: राष्ट्रपति ट्रम्प ने की ईरान के साथ डील की घोषणा, नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त

