लखनऊ: मुख्य सचिव एसपी गोयल के अवकाश पर चले जाने से कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त के साथ उनके सभी दायित्वों का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार के पास इन विभागों का चार्ज गोयल के छुट्टी से वापस आने तक रहेगा। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए हैं। हालांकि, इस संबंध में जारी नियुक्ति विभाग के आदेश में उनके छुट्टी पर जाने का न तो कोई कारण बताया गया है और न ही छुट्टी की अवधि का जिक्र है।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल (IAS, 1989 बैच) के पद संभालने के करीब 15 दिन बाद ही अचानक छुट्टी पर जाने से शासन में हलचल मच गई है। गोयल ने 31 जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था।
उनके छुट्टी पर जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। शासन ने अग्रिम आदेश तक गोयल के सभी विभागों की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव (APC) दीपक कुमार (IAS, 1990 बैच) को सौंप दी है।
शशि प्रकाश गोयल, जो पिछले आठ वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, अपनी कुशल कार्यशैली और रणनीतिक समन्वय के लिए जाने जाते हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए हैं।
मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 जुलाई को एसपी गोयल को मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और उपशा व परियोजना निदेशक यूपीडास्प का प्रभार है। उनके छुट्टी पर जाने की वजह से इन सभी पदों का प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त को दिया गया है। एसपी गोयल के छुट्टी पर जाते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा यह है कि वे दिल्ली गए थे और वहीं पर उनकी तबियत खराब हो गई। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने छुट्टी ले ली।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर अयातुल्ला खामेनेई का आखिरी संदेश साझा किया

- खामेनेई की हत्या के बाद, अयातुल्ला अली रजा अराफी को अंतरिम सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया

