AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED ने मारा छापा, जानिये क्या है मामला…

Date:

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (26 अगस्त) सौरभ भारद्वाज के घर छापा मारा। बताया जा रहा है सौरभ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई हॉस्पिटल निर्माण घोटाले से जुड़ी है। इसी के तहत ED की टीम उनके घर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया।

ED की टीम ने सौरभ भारद्वाज से जुड़े 13 ठिकानों पर छापा मारा है। सौरभ भारद्वाज के साथ-साथ आप सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन पर भी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था।  

क्या है पूरा मामला ?

एबीपी की खबर के अनुसार अस्पताल निर्माण घोटाला करीब 5590 करोड़ का है। साल 2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए 5590 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गयी थी। 6 महीने में ICU अस्पताल बनना था, लेकिन 3 साल बाद भी काम अधूरा रहा। इनमें से कई प्रोजेक्ट्स में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।  

800 करोड़ खर्च होने के बावजूद केवल 50% काम पूरा हुआ है। LNJP अस्पताल की लागत 488 करोड़ से बढ़कर 1,135 करोड़ रुपये हो गई, जबकि काम भी का धीमी गति से हुआ। कई जगहों पर बिना मंजूरी के निर्माण कार्य शुरू किए गए और इसमें ठेकेदारों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

सौरभ के ही साथ सत्येंद्र जैन भी जांच के दायरे में

हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से लंबित है, जिसे जानबूझकर टालने का आरोप लगा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन इस मामले में जांच के दायरे में है। इसको लेकर ED ने अपनी ECIR दर्ज की थी।

बता दें कि इस मामले में भारद्वाज के अलावा आप नेता सत्येंद्र जैन की भी जांच चल रही है। भारद्वाज, जो पहले दिल्ली विधानसभा में ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, आप सरकार में स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत थे।

उधर आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की डिग्री के मामले को दबाने के लिए ऐसा किया गया है। आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए लिखा है, “आज @Saurabh_MLAgk पर रेड क्यों की गई? क्योंकि कल से पूरे देश में मोदी जी की डिग्री को लेकर चर्चा है कि मोदी जी की डिग्री फर्जी है। ये रेड उस से ध्यान भटकाने के लिए की गई है। जिस period का ये केस है, उस पीरियड में सौरभ मंत्री ही नहीं थे। तो ये पूरा केस झूठा है। सत्येंद्र जैन को भी तीन साल जेल में रखने के बाद CBI/ED ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इससे साफ़ है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर किए गए सारे केस झूठे है।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...