रामपुर, 10 सितम्बर 2025: जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों, नाजायज शराब व हथियारों के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना भोट – बाइक चोर गिरफ्तार
थाना भोट पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोनू पुत्र रफीक निवासी बरेली गेट, थाना सिविल लाइन, रामपुर को बिना नंबर की हीरो स्पलेंडर बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ व निशानदेही पर दो अन्य बाइक (हीरो स्पलेंडर और हीरो एचएफ डिलक्स) भी बरामद की गईं। इनमें से एक बाइक मुरादाबाद के मुण्डापांडे थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसने साथी नाजिस के साथ मिलकर यह चोरी की थी। अभियुक्त के खिलाफ थाना भोट पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
थाना मिलक – हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
थाना मिलक क्षेत्र में वादी की तहरीर पर पति की हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी अशोक पुत्र बालकराम निवासी ग्राम सिहारी को रठौंडा चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजा गया।
थाना स्वार – पांच वारंटियों की गिरफ्तारी
थाना स्वार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पांच वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इन पर चोरी, मारपीट, खनन सहित विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
थाना खजुरिया – अवैध शराब के साथ युवक धर दबोचा
थाना खजुरिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान दीपक मण्डल पुत्र संतोष मण्डल निवासी मानपुर ओझा कृष्णानगर को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
थाना अजीमनगर – 20 पव्वे अवैध शराब बरामद
गश्त के दौरान जागन सिंह पुत्र गंगाराम निवासी खंडिया को 20 पव्वे देशी शराब (कैटरीना सुवासित) के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना मिलकखानम – अवैध चाकू बरामद
थाना मिलकखानम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रमेश उर्फ सुदामा पुत्र भीमसेन निवासी महूनगर को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
थाना सैफनी – वारंटी गिरफ्तार
थाना सैफनी पुलिस ने वारंटी शिशुपाल सिंह पुत्र सोमपाल सिंह निवासी रूपपुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

- रामपुर: आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने दाखिल किया नामांकन

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- AMU: MM Hall के बाहर छात्र को कुत्ते ने काटा, हालत गंभीर

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- शालीमार बाग मदीना मस्जिद पर बुलडोज़र कार्रवाई: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने MCD को घेरा, पारदर्शी जांच की मांग

