तमिलनाडु: अभिनेता विजय की राजनीतिक रैली में भगदड़, 39 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया शोक और सहायता का ऐलान

Date:

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की चुनावी रैली के दौरान शनिवार को हुई भीषण भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। घटना में 51 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने देर रात करूर पहुंचकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों का हाल जाना और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राज्य में किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इतनी बड़ी त्रासदी पहले कभी नहीं हुई और उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगी और संवेदना व्यक्त की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच शुरू कर दी गई है और घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन भी अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जा रहे हैं। रैली के दौरान जब भारी भीड़ जमा हो गई तो कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस घटना के बाद अभिनेता विजय को अपना भाषण रोकना पड़ा। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...