रामपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने दोमंज़िला मकान में जा घुसा। हादसे के दौरान मकान के शौचालय में मौजूद वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए बरेली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के रौराकलां बाईपास पर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात लगभग आठ बजे बरेली की दिशा से आ रहा कंटेनर तेज रफ्तार में नियंत्रण खो बैठा। वाहन पहले हाईवे किनारे लगे कई पेड़ों को तोड़ता हुआ मकान की रैलिंग पार कर सीधे मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान की दीवारें हिल गईं और शौचालय की दीवारें गिर पड़ीं, जिससे वहां मौजूद हरिश्चंद्र गंगवार की माता कैकेई गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर उपचार के लिए बरेली भेजा, परंतु उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।
हादसे के दौरान मकान में मौजूद लोग हादसे की आवाज़ से दहशत में बाहर भागे। बाहर निकलकर देखा तो कंटेनर मकान में धंसा हुआ था और चालक भीतर चीख रहा था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलवा हटाकर चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए मिलक के सरकारी अस्पताल भेजा। चालक की पहचान सुवोध पुत्र अब्देश निवासी ग्राम हर्रिया, थाना पिहानी, जिला हरदोई के रूप में हुई है, जिसे बाद में जिला अस्पताल रामपुर रेफर किया गया।
हादसे में मकान का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हरिश्चंद्र गंगवार का कहना है कि कंटेनर हटाने से पहले मकान के जर्जर हिस्से का निर्माण कराया जाए, वरना पूरा मकान ढह सकता है। वहीं पड़ोसी लाजपत राय ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से उनके घर के तीन पेड़, चारा काटने की मशीन और टीन शेड भी क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक कंटेनर का मालिक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने रातभर कंटेनर की निगरानी की और बताया कि उसमें भरा माल अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

- रामपुर: आज़म खान के आवास पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य, परिजनों से की मुलाकात; राजनीतिक हलचल तेज़

