रामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत “पार्टनर्स फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एंड चिल्ड्रेन” थीम पर महिलाओं की ओपन दौड़ का आयोजन हुआ। एसपी विद्यासागर मिश्र और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें महिला आरक्षियों व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रामपुर, 16 अक्टूबर 2025: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के लिए रामपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत “पार्टनर्स फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एंड चिल्ड्रेन” योजना के अंतर्गत गुरुवार को एक ओपन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ बरेली गेट से शुरू होकर शहीद-ए-आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी तक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री विद्यासागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सिंह, एसएचओ महिला थाना और प्रभारी विशेष महिला सुरक्षा दल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु महिला आरक्षियों, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और महिला प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में “रन फॉर इम्पावरमेंट” कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना, सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सम्मान का वातावरण सृजित करना है।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

