मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत रामपुर के ग्राम रामनगर लतीफपुर में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने बालिकाओं से फीता कटवाकर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। महिला सुरक्षा दल थाना टांडा की पहल पर यह कदम उठाया गया।
रामपुर: रामपुर, 25 अक्टूबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत रामपुर में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने शनिवार को मिशन शक्ति केंद्र थाना टांडा की टीम के साथ ग्राम रामनगर लतीफपुर में बालिकाओं से फीता कटवाकर एक नई लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
यह पहल तब साकार हुई जब महिला सुरक्षा दल थाना टांडा द्वारा गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान बालिकाओं ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए गांव में लाइब्रेरी की आवश्यकता बताई। चौपाल के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पैम्पलेट वितरित कर उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया था।
महिला सुरक्षा दल ने की पहल
बालिकाओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए महिला सुरक्षा दल थाना टांडा ने इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया। इसके परिणामस्वरूप जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना है।
निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण
लाइब्रेरी उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कल्याण मंडप पुलिस चौकी और माइनिंग पोस्ट दढ़ियाल, थाना टांडा के निर्माणाधीन कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मिशन शक्ति 5.0 का व्यापक प्रभाव
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत प्रदेश भर में 1,647 पुलिस थानों पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं । 22 सितंबर 2025 को शुरू हुए इस 90 दिवसीय अभियान में अब तक 14.70 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है। राज्य भर में 44,177 महिला पुलिस कर्मी 57,000 ग्राम पंचायतों और 14,000 शहरी वार्डों में महिलाओं को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित कर रही हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

