पाकिस्तान ने अवैध रूप से रह रहे अफगान नागरिकों को देश से निकालने की प्रक्रिया के तहत 20 दिनों बाद तोरखम सीमा दोबारा खोल दी है। सीमा खुलते ही सैकड़ों अफगान शरणार्थी अपने वतन लौटने के लिए तोरखम इमिग्रेशन सेंटर पहुंच गए हैं, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अफगानिस्तान जाने की अनुमति दी जा रही है।
खैबर ज़िले के उपायुक्त बिलाल शाहिद ने बताया कि फिलहाल सीमा केवल निर्वासन प्रक्रिया के लिए खोली गई है, जबकि सीमा पार व्यापार और पैदल यातायात अगली सूचना तक बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि 11 अक्टूबर को पाक-अफगान तनाव के चलते इस सीमा को सभी प्रकार के आवागमन के लिए बंद किया गया था।
यूएनएचसीआर के प्रवक्ता कैसर खान अफरीदी के अनुसार, 8 अक्टूबर तक लगभग 6 लाख 15 हजार अवैध अफगान नागरिकों को तोरखम के ज़रिए अफगानिस्तान वापस भेजा जा चुका है।
- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

- प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना; व्यापार, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर रहेगा जोर

- ब्राजील: रियो डी जनेरियो के जंगल में हेलीकॉप्टर क्रैश, जलने से पायलट समेत 4 लोगों की मौत

