बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सशस्त्र बल तैनात हैं और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। पहले चरण में मिथिलांचल, कोसी, मुंगेर डिवीजन और भोजपुर बेल्ट की सीटों पर वोटिंग हो रही है।
इस फेज में कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इस बार आरजेडी सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि जेडीयू अपने कोटे की अधिकांश सीटों पर मुकाबले में है।
चुनाव में सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, उनके भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज नेता किस्मत आजमा रहे हैं। लालू परिवार ने भी सुबह अपने मतदान केंद्र पर वोट डाला। तेजस्वी यादव ने मतदान के बाद कहा कि बिहार में नई सरकार की नींव रखी जा रही है।
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- बिहार छात्र आंदोलन: 694 लोग हिरासत में, दो वरिष्ठ अधिकारियों सहित 91 पुलिसकर्मी घायल

- कटिहार के लाल नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी बने बिहार सरकार में अपर सचिव, सीमांचल और सुरजापुरी समाज में जश्न

- हाईकोर्ट जॉब्स: पटना हाईकोर्ट में जिला जज के 8 पद, 15 मई तक आवेदन का मौका

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

