रामपुर: महात्मा गांधी स्टेडियम स्थित राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड रामपुर की तीन दिवसीय जनपदीय रैली-2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश कुमार गंगवार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
उद्घाटन अवसर पर कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं एवं राजकीय खुर्शीद बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। उपस्थित जनसमूह ने इन प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।

प्रतियोगिताओं का आयोजन
रैली के प्रथम दिवस स्काउट एवं गाइड वर्ग की मार्च-पास्ट एवं वर्दी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जनपद के जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चौधरी जमनादास इंटर कॉलेज बिलासपुर, राजकीय इंटर कॉलेज पटवाई, राजकीय इंटर कॉलेज मानकपुर बंजरिया, कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं, राजकीय खुर्शीद बालिका इंटर कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की टीमों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

