रामपुर: पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सोमवार 10 नवम्बर 2025 को पुलिस कार्यालय में पुलिस कर्मियों की बीट संबंधी अभिलेख (बीट बुक) का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित गश्त, निगरानी बढ़ाने, अपराधियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और जनसंपर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित की जा सकती है।
रामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी बीट प्रणाली और सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

