बरेली (गुलरेज़ ख़ान): किला थाना पुलिस ने रविवार तड़के संगठित वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, दो स्कूटी, 315 बोर के पांच कारतूस, 3000 रुपये नकद तथा एक धातु की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मपाल उर्फ पुत्ती, शुभम सिंह और नितिन सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ किला, इज्जतनगर, फतेहगंज सहित अन्य थानों में हत्या की कोशिश, लूटपाट, चोरी और अवैध हथियारों से संबंधित कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
कैसे हुई गिरफ्तारी
30 नवंबर की सुबह करीब 3:10 बजे किला पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान रसलपुरा चौराहे पर तैनात थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। जांच में कई गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर फर्जी पाए गए।
गिरोह का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने 5 नवंबर की रात इज्जतनगर में की गई वारदात सहित कई चोरी की घटनाओं को कबूल किया। गिरोह का तरीका यह था कि वे रात में विभिन्न इलाकों से बाइक चुराते, तुरंत नंबर प्लेट बदल देते और दूसरी वारदात को अंजाम देने या बेचने की फिराक में रहते थे। इन्होंने कुछ दिन पूर्व इज्जतनगर थाना क्षेत्र से लक्ष्मी-गणेश की धातु मूर्ति और 3000 रुपये भी चुराए थे।
बरामद वाहन और टीम
बरामद मोटरसाइकिलों में UP25 BS 1171, UP25 DE 5534, UP25AS 6441 नंबर की स्प्लेंडर व पैशन प्रो शामिल हैं। स्कूटी में एक्टिवा UP25BM5586 तथा एक होंडा एक्टिवा है। यह कार्रवाई निरीक्षक विनीत कुमार, उपनिरीक्षक राजीव, विपिन कुमार व अन्य टीम सदस्यों ने संयुक्त रूप से की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।
- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

- क्या एक मोबाइल की कीमत इंसान की जान से भी ज़्यादा है? बदायूं में किस्त के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

- बदायूं में नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.57 लाख के जाली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

- बदायूँ: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; ट्रैक्टर चालक ने किया सरेंडर

