मेरठ: यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने वाली इरम ने पति खुर्शीद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कोर्ट से लूंगी तलाक

Date:

मेरठ: दस रुपये के बिस्कुट से रातों रात मशहूर हुए मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने वाली इरम खान ने अपने पति खुर्शीद के बेवफाई और मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। UP TAK को दिए इंटरव्यू में इरम ने कहा कि पति ने उन्हें तीन तलाक दे दिया है और अब वह कोर्ट से खुला लेंगी।

इरम के आरोप

इरम ने पति पर जान से मारने की धमकी, तेजाब फेंकने और हथौडे से हमले का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पति ने उनका फोन तोड़ा और काम करने से रोका, जबकि वह बच्चों के भरण-पोषण के लिए शादाब के साथ वीडियो बनाती हैं। इरम ने कहा कि शादाब सिर्फ इंसानियत के नाम पर मदद करते हैं, कोई अफेयर नहीं है।

पति के दावे

बतादें कि इरम के पति खुर्शीद ने पहले थाने में शिकायत की थी कि इरम शादाब के साथ अफेयर में है और दोनों उन्हें मारना चाहते हैं। उन्होंने इरम पर प्लॉट बिकवाने और खुलेपन का आरोप लगाया, लेकिन बाद में एक वीडियो में आरोप वापस लेते हुए कहा कि पत्नी को उनकी मर्जी से भेजते हैं।

घरेलू विवाद

इंटरव्यू में इरम ने 13 साल के वैवाहिक जीवन में लगातार मारपीट झेलने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह किराए के मकान में चार बच्चों के साथ रहती हैं और पति काम नहीं करते। उन्होंने कहा कि पहले भी थाने में घरेलू झगड़े पर समझौता हुआ था।

आगे की कार्रवाई

इरम ने साफ कहा कि अब समझौता संभव नहीं, वह कानून का सहारा लेंगी। मामला मेरठ के इंचौली थाने से जुड़ा है, जहां दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...