रामपुर: जिला जज ने SP विद्यासागर मिश्रा को भावपूर्ण विदाई दी, सीतापुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

0
213
The District Judge gave a heartfelt farewell to SP Vidyasagar Mishra, who will assume new responsibilities in Sitapur.
जिला जज ने SP विद्यासागर मिश्रा को भावपूर्ण विदाई दी

रामपुर, 31 मार्च 2026: पुलिस अधीक्षक रामपुर श्री विद्यासागर मिश्रा के जनपद सीतापुर स्थानांतरण पर आज माननीय जिला जज ने उन्हें ससम्मान भावभीनी विदाई प्रदान की।

श्री मिश्रा 2024 से रामपुर के एसपी रहे, जहां उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में जनपद में दर्जनों सफल अभियान चले, जिनमें नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और साइबर क्राइम पर अंकुश प्रमुख हैं।

इस अवसर पर जिला जज ने श्री मिश्रा के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में जनपद की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रही और पुलिस प्रशासन ने आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को और सुदृढ़ किया। जिला जज ने एसपी की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता व कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अब श्री मिश्रा सीतापुर में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।