वरिष्ठ पत्रकार मुन्ने भारती ‘ऑल इंडिया बार एसोसिएशन’ के मीडिया एडवाइजर नियुक्त

Date:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश अग्रवाला ने प्रसिद्ध समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एम. अतहर उद्दीन ‘मुन्ने भारती’ को ऑल इंडिया बार एसोसिएशन (AIBA) का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया है। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

मुन्ने भारती वर्तमान में ‘ग्लोबल टुडे’ के कंसल्टिंग एडिटर और ‘ओखला प्रेस क्लब (रजि.)’ के चेयरमैन के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

30 वर्षों का पत्रकारीय अनुभव और सामाजिक योगदान

डॉ. आदिश अग्रवाला ने इस मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुन्ने भारती पिछले तीन दशकों से इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। उन्होंने न केवल पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी मिसाल कायम की है।

मुन्ने भारती की कुछ प्रमुख उपलब्धियां:

  • संसदीय निधि का सदुपयोग: मुन्ने भारती देश के पहले ऐसे पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पैतृक राज्य बिहार के वैशाली जिले में आधा दर्जन राज्यसभा सांसदों के सहयोग से करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए।
  • बुनियादी ढांचा विकास: उनके प्रयासों से सरकारी तंत्र के माध्यम से उप-स्वास्थ्य केंद्र, उर्दू विद्यालय भवन, कब्रिस्तान की घेराबंदी और सड़कों का निर्माण सुनिश्चित हुआ।
  • पेंशन और समाज सेवा: उन्होंने अपने पैतृक गांव में सैकड़ों विधवाओं को गैर-सरकारी सहयोग से पेंशन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरोना काल में पेश की निस्वार्थ सेवा की मिसाल

महामारी के दौर में मुन्ने भारती ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिल्ली के ओखला इलाके में जरूरतमंदों की मदद की। रातों को जागकर उन्होंने गरीब परिवारों को चिन्हित किया और उन तक राशन व खाना पहुँचाया। अस्पताल में बेड और इलाज के लिए भटक रहे सैकड़ों लोगों को उन्होंने भर्ती कराया।

दूसरों की मदद करते हुए वे स्वयं भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के जवान भी उनकी जान बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे, जिसके बाद उन्होंने मौत को मात दी।

उनकी इन्हीं सेवाओं और मीडिया के व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...