असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बीजेपी और केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने असम को ‘बीजेपी का एटीएम’ बताते हुए कई बड़े वादे भी किए।
हिमंता पर भ्रष्टाचार के आरोप, ‘बब्बर शेर’ भेजेंगे जेल
राहुल गांधी ने कहा कि असम में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसके पीछे मोदी-शाह की पूरी जानकारी व सहमति है। उन्होंने चेतावनी दी, “कानूनी कार्रवाई से कोई नहीं बचेगा। हिमंता को पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल पहुंचा देंगे।” गांधी ने दावा किया कि सीएम का परिवार भी इसमें लिप्त है और राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है।
असम को बनाया बीजेपी का एटीएम, पूंजीपतियों को फायदा
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी असम को एटीएम बना चुकी है। जनता की जमीनें छीनकर गौतम अडानी, मुकेश अंबानी और बाबा रामदेव जैसे उद्योगपतियों को सौंप दी जाती हैं, बदले में पार्टी को चंदा मिलता है। उन्होंने कहा, “लोगों को लूटा जा रहा है, अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
बीजेपी के वादे झूठे, कांग्रेस देगी ये गारंटी
राहुल ने बीजेपी पर पुराने वादे न निभाने का तीखा प्रहार किया। 15 लाख रुपये खाते में डालना, गैस सिलेंडर 500 रुपये में देना, छह समुदायों को एसटी दर्जा और चाय बागान मजदूरों को 350 रुपये रोजाना जैसे वचन पूरे नहीं हुए।
कांग्रेस ने जवाब में वादा किया: छह समुदायों को एसटी स्टेटस और चाय बागान मजदूरों को 450 रुपये प्रतिदिन मजदूरी।
असम की विविधता ताकत, बदलाव का वक्त नजदीक
भाषण में राहुल ने असम को “फूलों का गुलदस्ता” कहा। गोरखा समुदाय समेत सभी की सराहना की और दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में लौटेगी, राज्य में बड़ा बदलाव आएगा।
- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक


