इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मध्य पूर्व संकट के बीच समय सीमा को दो सप्ताह तक बढ़ाने का अनुरोध किया है।
सोशल मीडिया पर जारी संदेश में पीएम शरीफ ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक प्रयास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
उन्होंने ट्रंप से कूटनीति को पर्याप्त मौका देने के लिए समय सीमा बढ़ाने की अपील की। साथ ही, ईरान से सद्भावना के प्रतीक के रूप में दो सप्ताह के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का भी अनुरोध किया। शरीफ ने सभी पक्षों से राजनयिक प्रक्रिया को सफल बनाने और क्षेत्र में स्थायी शांति-स्थिरता के लिए पूर्ण युद्धविराम का सख्ती से पालन करने की अपील की।
- बड़ी कूटनीतिक जीत: पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद अमेरिका और ईरान 2 सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत

- दुनिया भर में ईरानी दूतावासों ने ट्रंप की धमकियों का मजाक में उड़ा दिया, ट्वीट हो रहे वायरल

- तुर्की के खुफिया प्रमुख का चेतावनी भरा बयान: ईरान पर हमला दशकों तक चलने वाले क्षेत्रीय युद्ध की नींव डाल रहा है

- मध्य पूर्व की जंग में कूदे हूती विद्रोही, इजरायल पर दूसरी बार मिसाइल हमला; तेल अवीव को बनाया निशाना

- ‘मित्र देशों के जहाज गुजर सकेंगे’: होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान ने भारत समेत इन 5 देशों को दी खास छूट

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

