मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने मंडलायुक्त को भेंट की ‘भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथा’ पुस्तक

Date:

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक और वरिष्ठ संघ विचारक डॉ. इन्द्रेश कुमार द्वारा विमोचित पुस्तक ‘भारतीय मुस्लिमों की गौरव गाथा’ की एक प्रति आज मुरादाबाद मंडलायुक्त (कमिश्नर) आञ्जनेय कुमार सिंह को भेंट की गई।

यह प्रति मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर खान रुहैला ‘पठान’ द्वारा मंडलायुक्त को उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान सौंपी गई। श्री यजवेंद्र यादव द्वारा लिखित यह पुस्तक भारतीय इतिहास और संस्कृति में मुस्लिम समाज के गौरवशाली योगदान और राष्ट्रभक्ति के अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डालती है।

पुस्तक प्राप्त करने के बाद मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने इसके लेखन और उद्देश्यों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक मजाहिर रुहैला ने कहा कि डॉ. इन्द्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में यह पुस्तक समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रवाद और वास्तविक इतिहास को सामने लाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

कंफर्ट ज़ोन छोड़ें और कानून के दायरे में खोजें सेवा का अवसर: मुरादाबाद मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह

मुरादाबाद: प्रशासनिक अधिकारियों के लिए नियम-कानून केवल बंदिशें नहीं...

हलिशहर: ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने फेंके जूते और कीचड़

हलिशहर (उत्तर 24 परगना): पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...