तेहरान: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में शहीद हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का आधिकारिक अंतिम संस्कार समारोह फिलहाल जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
तेहरान के मेयर का बड़ा बयान
विदेशी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, तेहरान के मेयर अलीरेज़ा ज़कानी ने इस बात की पुष्टि की है कि शहीद अयातुल्ला खामेनेई के आधिकारिक और राजकीय अंतिम संस्कार के कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह समारोह जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में आयोजित किए जाने की योजना है।
मुहर्रम के दौरान हो सकता है कार्यक्रम
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन द्वारा लिए गए इस बड़े फैसले के बाद अब अंतिम संस्कार मुहर्रम के दूसरे दस दिनों में, यानी 26 जून से 5 जुलाई के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले जो शुरुआती योजना सामने आई थी, उसके मुताबिक अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार मुहर्रम की बिल्कुल शुरुआत में ही किया जाना था, लेकिन सुरक्षा और प्रशासनिक कारणों के चलते अब इसमें बदलाव किया गया है। इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है और दुनिया भर की नजरें ईरान पर टिकी हैं।
- बदायूं: 8 महीने से मानदेय न मिलने से परेशान APO ने ब्लॉक परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाया

- ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई का अंतिम संस्कार जुलाई तक के लिए स्थगित

- Jamia Millia Islamia alumnus Dr. Rahul Kumar Walia awarded Royal Society Newton International Fellowship

- रामपुर: ट्रेडिंग के नाम पर ₹10 लाख से अधिक की ठगी, साइबर क्राइम सेल ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹83,500

- रामपुर में बड़ा एक्शन: सवा करोड़ की सरकारी जमीन से हटा अवैध अतिक्रमण, गरजी जेसीबी

- ईरान-अमेरिका समझौता इसी सप्ताह संभव; ट्रम्प का दावा- सर्वोच्च नेता ने दी मंजूरी

- दिल्ली: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, म्यूनिख से लौटते समय फ्लाइट में हुई थी तबीयत खराब

- India’s Sufi Legacy Shines at World’s First Congress on Feminine Sufism in Morocco

